शिक्षक दिवस का महत्व
🌷 शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🌷
छात्र का विश्वास भरा विद्या से जुड़ा रिश्ता है।
अनगढ़ को सुघड़ बना दें शिक्षक वह फरिश्ता है।
बच्चों की हर समस्या को शालीनता से निपटाते हैं।
शासन के हर काम कर के तल्लीनता से पढ़ाते हैं।
रातों को करते तैयारी कि, क्या पढ़ाना है बच्चों को।
सरल से सरल विधि ढूंढते कैसे समझाना बच्चों को
ख्याल रखकर माँ-बाप की भूमिका निभाते हैं
शिक्षक मनोवैज्ञानिक है बच्चों के सपने सजाते हैं।
भविष्य संवारते कितनों के कई बच्चे गोद लेते हैं।
प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से गुरु लाखों के चहेते हैं।
शिक्षक, कभी छाया तो कभी धूप होते हैं।
लोग कहते हैं सच में गुरु भगवान का रूप होते हैं।
वेदना समझ बच्चों की , दिल के करीब ही मानते हैं
अंतःकरण निरीक्षण कर सिखाने की विधि जानते हैं
सप्ताहिक सेडुल मध्यान सैकड़ों रजिस्टर बनाते हैं।
जनगणना और मतगणना घर घर योजना चलाते हैं।
सटीक आंकड़ा सरकारी काम साल भर बनाते हैं।
चार का काम अकेला कर समय निकाल पढ़ाते हैं।
✍ दुष्यंत कुमार वर्मा
Comments
Post a Comment