कौन्दकेरा विद्यालय में मतदान जागरूकता अभियान* ---
*कौन्दकेरा विद्यालय में मतदान जागरूकता अभियान* ---
- कौन्दकेरा(फिंगेश्वर):- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत वोट का महत्व बताने के लिए हमारे विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा ग्यारहवीं से क्षमा तारक, उर्वशी साहू ,भानु प्रताप साहू एवं मनीषा साहू ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वही शिक्षक दुष्यंत वर्मा के सहयोग एवं प्रेरणा से पलक निषाद एवं तेजेश्वरी साहू द्वारा मतदान कार्य के उद्देश्य को काव्य पंक्ति में पिरोकर "आओ मतदान करें" कविता लेखन एवं गायन की सुंदर प्रस्तुति की गई एवं कुमारी दीक्षा साहू द्वारा मताधिकार का प्रयोग संबंधी पोस्टर पेंटिंग कलाकृति तैयार की गई वही शिक्षक श्री सतीश मालवीय के निर्देश में हुलसी साहू और मिथलेश साहू द्वारा मतदान संबंधी वीडियो मेकिंग किया गया। लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व बताने के लिए श्रीमती भावना देवांगन के मार्गदर्शन में कुमारी योगेश्वरी मारकंडे द्वारा बहुत ही मनमोहक ढंग से मतदान संबंधी से नारा लेखन कार्य किया गया। प्राचार्य श्री एमआर रात्रे ने आशीर्वचन में निष्पक्ष मतदान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व को बताया और सच्चे कर्तव्य पथ पर चलने हेतु प्रेरित किया । और विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया सराहनीय योगदान प्रदान किया।

Comments
Post a Comment