सरस्वती वंदना अनुप्रासिक छटा

 सरस्वती वंदना 

( दुष्यंत कुमार वर्मा)


सहज समर्पण-शरण- शारदा शरणागत शुभ-भावना

सूचि शीतल -संभरण सर्वदा सुख-सर्वत्र- शुभकामना


सुमिरत साधक- सारंग सेवक शक्ति स्वरूपा शारदा 

समर शांत कर संकृति सर्जक स्नेह शतरूपा शारदा 


साहित्य सुर मोहनी संचिता शील सौभाग्य धारणी

श्वेत  कमल  शोभायमान  सुमिरन  सहस्त्रलोचनी 


शांति सुरभि शीतल सुखदाता  संभूति -स्वरागिनी

सर्वांगीण  सौरभ  सुधाता  सुशोभनी  सुखदायिनी 


शब्द  सुमन  स्वीकारो  श्रुत  देवी  संचारिणी 

संस्कृति  संताप  संधारो  सूर देवी सन्मार्गणी


(सरस्वती आराधना, अनुप्रास अवधारणा)

दुष्यंत कुमार वर्मा

Comments